दर्शन को मनमोहन के शिव आये योगी बनके - darshan-ko-manmohan-ke-shiw-aaye-yogi-banke

2 minute read
0

 दर्शन को मनमोहन के शिव आये योगी बनके

शिव ने अलख जगाई, माता यशोदा लायीं हैं 

थाल सजाके मोतियन  के - शिव आये योगी बनके। 

दर्शन को मनमोहन के.......


वो मैया ना देर लगा अपने लाला का मुख दिखला 

हम हम भूखे नहीं तेरे  धन के - शिव आये योगी बनके। 

दर्शन को मनमोहन के.......

शिव जी के डरावने स्वरुप के देखकर माँ यशोदा बोलीं 

देखके योगी रूप तेरा डर जाएगा लाल मेरा 

हार पड़े गले सर्पन के - शिव आये योगी बनके। 

दर्शन को मनमोहन के.......

माँ यशोदा का बहाना बनाना 

अभी न मुख दिखलावूँगी न सोता लाल जगाउँगी 

शिव लौटे बिन दर्शन के - शिव आये योगी बनके। 

दर्शन को मनमोहन के.......

बाल कृष्णा गोकुल में  शिव दर्शन को 

लौट पड़े शिव कह बम बम ,बालक रोय पड़ा एकदम 

चले फुहारे अँसुवन के - शिव आये योगी बनके। 

दर्शन को मनमोहन के.......


यह देख यशोदा घबड़ायी, योगी के चरनन लागी 

कष्ट  हरो मेरे  लालन के - शिव आये योगी बनके। 

दर्शन को मनमोहन के.......


वापस आये गंगाधर , लिया गोद में श्याम सुन्दर 

जय हो स्वामी त्रिभुवन के - शिव आये योगी बनके। 

दर्शन को मनमोहन के.......


आँखों आँखों में बात हुई , हरि हर की मुलाकात हुई। 

जय हो स्वामी वृन्दावन के - शिव आये योगी बनके।

दर्शन को मनमोहन के.......


दर्शन को मनमोहन के शिव आये योगी बनके video


To Top