अनुपम माधुरी जोड़ी, हमारे श्याम श्यामा की

ravi shankar
0

 अनुपम माधुरी जोड़ी, हमारे श्याम श्यामा की,

रसीली मद भरी मस्‍ती, हमारे श्याम श्यामा की ॥


अनुपम माधुरी जोड़ी, हमारे श्याम श्यामा की,

रसीली मद भरी मस्‍ती, हमारे श्याम श्यामा की ॥



कटीली भौंह, अदा बाँकी, सुघड़ सूरत, मधुर बतिया,

लटक गरदन की मन बसिया, हमारे श्याम श्यामा की ॥


परस्पर मिलके जब विहरें, श्री वृन्दाावन के कुँजन में,

नहीं वर्णत बने शोभा, हमारे श्याम श्यामा की ॥


मुकुट और चंद्रिका माथे, अधर पर पान की लाली,

अहो कैसी बनी छबि है, हमारे श्याम श्यामा की ॥


नहीं कछु लालसा मन में, नहीं निर्वाण की इच्छा,

सखी स्यामा मिले सेवा, हमारे श्याम श्यामा की ॥


#krishnabhajan #krishna #radhekrishna #bhajan #lordkrishna #radhakrishna #radheradhe #vrindavan #krishnalove #radhe #bhajans #harekrishna #krishnamurti #krishnaquotes #krishnatemple #god #kanha #krishnabhakti #krishnajanmashtami #krishnavani #bhakti #radharani #follow #radheshyam #krishnaconsciousness #mahadev #krishnaradha #bankebiharitemple #bhaktidarshan #janmashtami

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
6/column/recent
To Top